Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026: 12वीं पास अभ्यर्थियों हेतु राशन डीलर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा चयन राजस्थान में राशन डीलर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है क्योकि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में उचित मूल्य दुकान (Fair Price Shop) संचालकों के चयन के लिए विज्ञापन जारी किये जा रहे हैं। योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित जिले के नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
राशन डीलर भर्ती प्रक्रिया की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जायगा। पात्र अभ्यर्थियों का चयन विभाग द्वारा निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

राशन डीलर भर्ती आवेदन शुल्क
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने पर किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नही लिया जायगा, अर्थात आवेदन निशुल्क रहेगा। हालांकि आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए निर्धारित शुल्क संबंधित जिला कार्यालय में जमा करना होगा।
राशन डीलर भर्ती आयु सीमा
राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु: 21 वर्ष अधिकतम आयु: 45 वर्ष आयु की गणना संबंधित जिले के नोटिफिकेशन में निर्धारित अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।
राशन डीलर भर्ती शैक्षणिक योग्यता
राशन डीलर भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी के पास कम से कम 3 माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। राशन डीलर भर्ती से सम्बन्धित योग्यता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित जिले का आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें।
राशन डीलर भर्ती चयन प्रक्रिया
राशन डीलर भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों, पात्रता शर्तों एवं दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। जिसकी जानकारी विस्तृत विज्ञापन से प्राप्त की जा सकती है। चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी संबंधित जिले के आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
राशन डीलर भर्ती आवेदन प्रक्रिया
योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी निम्न चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- चरण 1 सबसे पहले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- चरण 2 अपने जिले से संबंधित भर्ती अधिसूचना डाउनलोड करें और पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- चरण 3 आवेदन पत्र जिला रसद कार्यालय से कार्यालय समय में प्राप्त करें। आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए निर्धारित भारतीय पोस्टल ऑर्डर जमा करना होगा।
- चरण 4 आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- चरण 5 सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
- चरण 6 निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र तैयार करवाकर आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
- चरण 7 पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर अंतिम तिथि से पहले जमा कर दें।
महत्वपूर्ण तिथियां
भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि प्रत्येक जिले के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले की आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें।
महत्वपूर्ण लिंक
| Official Notification | नागौर, जैसलमेर बून्दी, ब्यावर, झालावाड़, |
| Official Website | food.rajasthan.gov.in |
| Follow us | Click Here |
निष्कर्ष
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छा अवसर है जो 12वीं पास हैं और सरकारी व्यवस्था के अंतर्गत उचित मूल्य दुकान संचालन से जुड़ना चाहते हैं। आवेदन करने से पहले संबंधित जिले की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है ताकि पात्रता, दस्तावेज एवं अन्य शर्तों की सही जानकारी प्राप्त हो सके।