अगर आप 12वीं पास कर चुकी हैं और आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद ढूंढ रही हैं, तो ये स्कॉलरशिप आपके लिए है। Azim Premji Scholarship Form 2026 के लिए आवेदन 10 अगस्त 2026 से शुरू हो रहे हैं। ये स्कॉलरशिप अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की तरफ से दी जाती है, और खास बात ये है कि राजस्थान सहित देश के कई राज्यों की छात्राएं इसके लिए apply कर सकती हैं।
चलिए पूरी जानकारी सिलसिलेवार समझते हैं।
Read MORE -SBI Asha Scholarship 2026: Notification Out — Get Up to ₹20 Lakh for Your Studies
Azim Premji Scholarship 2026 क्या है
ये स्कॉलरशिप उन छात्राओं के लिए है जिन्होंने सरकारी स्कूल या कॉलेज से 10वीं और 12वीं पास की है। इसका मकसद है कि पैसों की कमी की वजह से किसी भी छात्रा की ग्रेजुएशन की पढ़ाई न रुके।
चुनी गई छात्राओं को उनकी डिग्री या डिप्लोमा कोर्स की पूरी अवधि तक हर साल आर्थिक मदद मिलती रहेगी।
Overview: एक नजर में पूरी जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| स्कॉलरशिप का नाम | Azim Premji Scholarship |
| संस्था | Azim Premji Foundation |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-27 |
| सालाना सहायता | ₹30,000 |
| अधिकतम कुल सहायता | ₹1.50 लाख तक |
| कोर्स की अवधि | 2 से 5 साल |
| आवेदन शुरू | 10 अगस्त 2026 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 31 अगस्त 2026 |
| आवेदन शुल्क | कोई शुल्क नहीं |
| आवेदन का तरीका | पूरी तरह ऑनलाइन |
कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी
हर साल ₹30,000 मिलते हैं, और कुल कितना पैसा मिलेगा ये आपके कोर्स की लंबाई पर depend करता है।
| कोर्स की अवधि | कुल मिलने वाली राशि |
|---|---|
| 2 साल | ₹60,000 |
| 3 साल | ₹90,000 |
| 4 साल | ₹1,20,000 |
| 5 साल | ₹1,50,000 |
ये पैसा कॉलेज फीस या पढ़ाई से जुड़े दूसरे जरूरी खर्चों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
किन छात्राओं को मिलेगा फायदा: Eligibility
आवेदन करने से पहले ये पॉइंट्स जरूर चेक कर लें:
- 10वीं और 12वीं, दोनों सरकारी स्कूल या कॉलेज से regular student के तौर पर पास की हो
- सत्र 2026-27 में ग्रेजुएशन या डिप्लोमा के पहले साल में admission लिया हो
- कोर्स कम से कम 2 साल और ज्यादा से ज्यादा 5 साल का हो
- admission किसी मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थान या भरोसेमंद प्राइवेट कॉलेज में हो
- रेगुलर कोर्स में पढ़ाई कर रही हों — डिस्टेंस लर्निंग वाली छात्राएं eligible नहीं हैं
- ये 12वीं के बाद पहली ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा होनी चाहिए
अच्छी बात ये है कि इसमें कोई age limit नहीं है, और ये स्कॉलरशिप मेरिट, जाति, income या धर्म के आधार पर नहीं दी जाती।
Scholarship Information राजस्थान की छात्राओं के लिए जरूरी बात
राजस्थान की छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए eligible हैं। लेकिन एक शर्त ध्यान रखनी होगी — 10वीं और 12वीं, दोनों ही सरकारी स्कूल से पास करना जरूरी है।
अगर किसी छात्रा ने इनमें से एक भी क्लास प्राइवेट स्कूल से की है, तो वो इस स्कॉलरशिप के लिए eligible नहीं मानी जाएगी। कॉलेज admission राजस्थान में हो या किसी और राज्य में, कोई फर्क नहीं पड़ता, बस संस्थान मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
Scholarship Information जरूरी दस्तावेज
आवेदन से पहले ये डॉक्यूमेंट तैयार रखें:
- हाल की कलर पासपोर्ट साइज फोटो (6 महीने से पुरानी न हो)
- आधार कार्ड की साफ कलर कॉपी
- बैंक पासबुक का पहला पेज (या एक महीने की बैंक स्टेटमेंट)
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- कॉलेज फीस रसीद या bonafide certificate
- साइन की स्कैन कॉपी (अगर पोर्टल पर मांगी जाए)
Scholarship Information Documents अपलोड करते समय ध्यान रखें
- सिर्फ PDF, JPEG, JPG या PNG फॉर्मेट में ही फाइल अपलोड करें
- हर फाइल का साइज 30 KB से 500 KB के बीच होना चाहिए
- फोटो या स्कैन साफ और बिना एडिटिंग के हों
- धुंधली, कटी हुई, स्क्रीनशॉट या पासवर्ड-प्रोटेक्टेड फाइलें accept नहीं होंगी
- बैंक अकाउंट छात्रा के अपने नाम पर और एक्टिव होना चाहिए
Scholarship Information आवेदन कैसे करें
पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है, कोई शुल्क नहीं लगता।
- अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की official स्कॉलरशिप वेबसाइट खोलें
- नए आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करें
- मांगी गई जानकारी भरकर registration पूरा करें
- पर्सनल, एजुकेशन, कॉलेज और बैंक डिटेल्स भरें
- सही फॉर्मेट में documents अपलोड करें
- सारी जानकारी और बैंक अकाउंट नंबर एक बार दोबारा चेक करें
- फॉर्म फाइनल सबमिट करें
- सबमिशन की रसीद संभाल कर रखें
किन राज्यों की छात्राएं apply कर सकती हैं
आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए eligible हैं।
| Start Azim Premji Scholarship Form 2026 form | 10 August 2026 |
| Last Date Online Application form | 31 August 2026 |
| Apply Online | link will be active from 10 August |
| Scholarship Information | Click Here |
| Official Website | Click Here |


