Azim Premji Scholarship Form 2026: छात्राओं को हर साल ₹30,000, आवेदन 10 अगस्त से शुरू

By: Team Exam Samachar

On: 7 August, 2026

अगर आप 12वीं पास कर चुकी हैं और आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद ढूंढ रही हैं, तो ये स्कॉलरशिप आपके लिए है। Azim Premji Scholarship Form 2026 के लिए आवेदन 10 अगस्त 2026 से शुरू हो रहे हैं। ये स्कॉलरशिप अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की तरफ से दी जाती है, और खास बात ये है कि राजस्थान सहित देश के कई राज्यों की छात्राएं इसके लिए apply कर सकती हैं।

चलिए पूरी जानकारी सिलसिलेवार समझते हैं।

Read MORE -SBI Asha Scholarship 2026: Notification Out — Get Up to ₹20 Lakh for Your Studies

Azim Premji Scholarship 2026 क्या है

ये स्कॉलरशिप उन छात्राओं के लिए है जिन्होंने सरकारी स्कूल या कॉलेज से 10वीं और 12वीं पास की है। इसका मकसद है कि पैसों की कमी की वजह से किसी भी छात्रा की ग्रेजुएशन की पढ़ाई न रुके।

चुनी गई छात्राओं को उनकी डिग्री या डिप्लोमा कोर्स की पूरी अवधि तक हर साल आर्थिक मदद मिलती रहेगी।

Overview: एक नजर में पूरी जानकारी

विवरणजानकारी
स्कॉलरशिप का नामAzim Premji Scholarship
संस्थाAzim Premji Foundation
शैक्षणिक सत्र2026-27
सालाना सहायता₹30,000
अधिकतम कुल सहायता₹1.50 लाख तक
कोर्स की अवधि2 से 5 साल
आवेदन शुरू10 अगस्त 2026
आवेदन की आखिरी तारीख31 अगस्त 2026
आवेदन शुल्ककोई शुल्क नहीं
आवेदन का तरीकापूरी तरह ऑनलाइन

कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी

हर साल ₹30,000 मिलते हैं, और कुल कितना पैसा मिलेगा ये आपके कोर्स की लंबाई पर depend करता है।

कोर्स की अवधिकुल मिलने वाली राशि
2 साल₹60,000
3 साल₹90,000
4 साल₹1,20,000
5 साल₹1,50,000

ये पैसा कॉलेज फीस या पढ़ाई से जुड़े दूसरे जरूरी खर्चों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

किन छात्राओं को मिलेगा फायदा: Eligibility

आवेदन करने से पहले ये पॉइंट्स जरूर चेक कर लें:

  • 10वीं और 12वीं, दोनों सरकारी स्कूल या कॉलेज से regular student के तौर पर पास की हो
  • सत्र 2026-27 में ग्रेजुएशन या डिप्लोमा के पहले साल में admission लिया हो
  • कोर्स कम से कम 2 साल और ज्यादा से ज्यादा 5 साल का हो
  • admission किसी मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थान या भरोसेमंद प्राइवेट कॉलेज में हो
  • रेगुलर कोर्स में पढ़ाई कर रही हों — डिस्टेंस लर्निंग वाली छात्राएं eligible नहीं हैं
  • ये 12वीं के बाद पहली ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा होनी चाहिए

अच्छी बात ये है कि इसमें कोई age limit नहीं है, और ये स्कॉलरशिप मेरिट, जाति, income या धर्म के आधार पर नहीं दी जाती।

Scholarship Information राजस्थान की छात्राओं के लिए जरूरी बात

राजस्थान की छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए eligible हैं। लेकिन एक शर्त ध्यान रखनी होगी — 10वीं और 12वीं, दोनों ही सरकारी स्कूल से पास करना जरूरी है।

अगर किसी छात्रा ने इनमें से एक भी क्लास प्राइवेट स्कूल से की है, तो वो इस स्कॉलरशिप के लिए eligible नहीं मानी जाएगी। कॉलेज admission राजस्थान में हो या किसी और राज्य में, कोई फर्क नहीं पड़ता, बस संस्थान मान्यता प्राप्त होना चाहिए।

Scholarship Information जरूरी दस्तावेज

आवेदन से पहले ये डॉक्यूमेंट तैयार रखें:

  • हाल की कलर पासपोर्ट साइज फोटो (6 महीने से पुरानी न हो)
  • आधार कार्ड की साफ कलर कॉपी
  • बैंक पासबुक का पहला पेज (या एक महीने की बैंक स्टेटमेंट)
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • कॉलेज फीस रसीद या bonafide certificate
  • साइन की स्कैन कॉपी (अगर पोर्टल पर मांगी जाए)

Scholarship Information Documents अपलोड करते समय ध्यान रखें

  • सिर्फ PDF, JPEG, JPG या PNG फॉर्मेट में ही फाइल अपलोड करें
  • हर फाइल का साइज 30 KB से 500 KB के बीच होना चाहिए
  • फोटो या स्कैन साफ और बिना एडिटिंग के हों
  • धुंधली, कटी हुई, स्क्रीनशॉट या पासवर्ड-प्रोटेक्टेड फाइलें accept नहीं होंगी
  • बैंक अकाउंट छात्रा के अपने नाम पर और एक्टिव होना चाहिए

Scholarship Information आवेदन कैसे करें

पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है, कोई शुल्क नहीं लगता।

  1. अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की official स्कॉलरशिप वेबसाइट खोलें
  2. नए आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करें
  3. मांगी गई जानकारी भरकर registration पूरा करें
  4. पर्सनल, एजुकेशन, कॉलेज और बैंक डिटेल्स भरें
  5. सही फॉर्मेट में documents अपलोड करें
  6. सारी जानकारी और बैंक अकाउंट नंबर एक बार दोबारा चेक करें
  7. फॉर्म फाइनल सबमिट करें
  8. सबमिशन की रसीद संभाल कर रखें

किन राज्यों की छात्राएं apply कर सकती हैं

आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए eligible हैं।

Start Azim Premji Scholarship Form 2026 form10 August 2026
Last Date Online Application form31 August 2026
Apply Onlinelink will be active from 10 August
Scholarship InformationClick Here
Official WebsiteClick Here
Komal

Komal

कोमल एक Education Blogger और Content Writer हैं, जो शिक्षा समाचार, सरकारी नौकरियों और परीक्षा अपडेट से संबंधित विषयों पर लेखन करती हैं। She is dedicated to providing accurate, reliable, and latest information to students, teachers, and aspirants.

Team Exam Samachar

Team Exam Samachar (examsamachar.com), Written by The Writer and Research Team of Exam Samachar ( Exam समाचार )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment