RSOS 10th 12th Result 2026: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, एनरोलमेंट नंबर से देखें स्कोरकार्ड

By: Team Exam Samachar

On: 26 June, 2026

RSOS Result 2026

RSOS Result 2026: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS), जयपुर ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी ऑफिसियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और मार्कशीट / अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS), जयपुर ने कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट गुरुवार, 25 जून 2026 को सुबह 11 बजे ऑनलाइन जारी किया गया। स्टेट ओपन स्कूल रिजल्ट देखने के लिए विधार्थियों को अपना एनरोलमेंट नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। यंहा से विधार्थी विषयवार अंक, कुल अंक और पास-फेल की स्थिति चेक कर सकते है।

RSOS Result 2026: पूरी जानकारी

बोर्डराजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर
परीक्षाकक्षा 10वीं और 12वीं वार्षिक परीक्षा 2026
परीक्षा अवधि23 अप्रैल से 20 मई 2026
रिजल्ट जारी होने की तारीख25 जून 2026 (सुबह 11 बजे)
रिजल्ट की स्थितिजारी
चेक करने के लिए जरूरीएनरोलमेंट नंबर और जन्म तिथि
आधिकारिक वेबसाइटrsos.rajasthan.gov.in

RSOS 10वीं-12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

यदि आप अपना 10th, 12th रिजल्ट चेक करना चाहते है, तो अपना एनरोलमेंट नंबर और जन्म तिथि पास में रख निचे दी गई स्टेप को फॉलो करे –

  1. सबसे पहले अपने पसंदीदा वेब ब्राउजर पर आधिकारिक वेबसाइट rsosadmission.rajasthan.gov.in ओपन करे।
  2. होम पेज पर Results या रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपनी कक्षा RSOS 10th Result 2026 या RSOS 12th Result 2026 का विकल्प चुनें।
  4. लॉगिन बॉक्स में अपना एनरोलमेंट नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भर देना है।
  5. सारी जानकारी सही भरने के बाद Submit बटन दबाएं।
  6. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे ध्यान से जाँच कर मार्कशीट डाउनलोड कर प्रिंट या PDF अपने पास सेव अवश्य कर लेंवे।

Read Also – Rajasthan Mukhyamantri Work From Home Yojana Apply Now

रिजल्ट के बाद आगे क्या?

10वीं पास करने वाले विद्यार्थी अब 11वीं या उसके समकक्ष कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। वहीं 12वीं पास करने वाले छात्र अपनी पसंद के स्ट्रीम में स्नातक, डिप्लोमा या अन्य उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

RSOS 10th Result 2026Click Here
RSOS 12th Result 2026Click Here
Official WebsiteClick Here
Follow UsClick Here

सावधान रहें: अपना रिजल्ट सिर्फ राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जांचें ऑफिसियल वेबसाइट लिंक टेबल में दी हुई है । सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी फर्जी लिंक, स्क्रीनशॉट या अफवाह पर भरोसा न करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q. RSOS 10वीं-12वीं का रिजल्ट 2026 कब जारी हुआ?

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम 25 जून 2026 को सुबह करीब 11 बजे जारी किया गया।

Q. रिजल्ट चेक करने के लिए क्या-क्या चाहिए?

रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना एनरोलमेंट नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

Team Exam Samachar

Team Exam Samachar (examsamachar.com), Written by The Writer and Research Team of Exam Samachar ( Exam समाचार )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment