Second-Hand Mobile Buying Guide: मोबाइल खरीदने से पहले ये बातें जरूर जानें आज के समय में Smartphone हमारी जिंदगी का एक सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। महंगाई के दौर में Mobile की ऊंची कीमतों के कारण बहुत से लोग Second-Hand अर्थात पुराना Mobile खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जिस Mobile को सस्ते दाम में खरीद रहे हैं। वह कहीं चोरी का तो नहीं है?
यदि आप भी पुराने मोबाइल खरीदने में रुचि रखते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इसे अंत तक अवश्य पढ़े बिना जांच पड़ताल के पुराना मोबाइल खरीद लेते हैं, तो आप अनजाने में अपराध के भागीदार बन सकते हैं। यहां यह भी ध्यान रखें की चोरी का मोबाइल खरीदना और बेचना दोनों ही कानून अपराध है। इसलिए सेकंड हैंड मोबाइल खरीदने से पहले कुछ जरूरी सावधानियां है। जिनका आपको बेहद ध्यान रखना आवश्यक है।
Be Careful While Buying a Used Mobile?
तकनीकी दौर में कई बार लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया जैसे ओएलएक्स, फेसबुक मार्केट प्लेस और स्थानीय दुकानदारों से पुराना मोबाइल फोन खरीदने में रुचि रखते हैं। लेकिन कुछ मामले ऐसे होते हैं। जहां पर यह मोबाइल चोरी के हो सकते हैं। अत यहां पर आपको सावधानी रखने की जरूरत है क्योंकि चोरी का मोबाइल खरीदने से आपको निम्नलिखित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यदि पुलिस जांच में यह साबित हो जाता है कि मोबाइल चोरी का है, तो आपको इन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है:
- Mobile Seizure: पुलिस द्वारा आपका मोबाइल फ़ोन जब्त किया जा सकता है।
- Financial Loss: आपकी मेहनत की कमाई का नुकसान हो सकता है।
- Crime Promotion: आप अनजाने में अपराध को बढ़ावा दे सकते हैं।
- Legal Trouble: आपको चोरी किये मोबाइल के कारण कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
What is an IMEI Number?
IMEI इसका पूरा नाम International Mobile Equipment Identity है। यह एक यूनिक 15 अंकों का नंबर होता है, जो हर मोबाइल के लिए अलग-अलग होता है। इसी IMEI नंबर के माध्यम से सभी मोबाइल की पहचान की जाती है। यदि कोई मोबाइल चोरी हो जाता है, तो उसका IMEI नंबर ब्लॉक या ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। जो स्वयम उपयोगकर्ता के द्वारा करवाया जा सकता है।
मोबाइल का IMEI Number कैसे प्राप्त करें?
आपको जिस भी मोबाइल का IMEI नम्बर चाहिए उस मोबाइल में यह *#06# कोड डायल करना है एसा करने से आपकी मोबाइल स्क्रीन पर 15 अंकों का IMEI नंबर दिखाई देगा। यह केवल आपके ही मोबाइल के लिए जारी किया गया है यह किसी अन्य दुसरे मोबाइल से मेच नही होगा।
How to Check Mobile is Stolen or Not?
भारत सरकार और दूरसंचार विभाग के द्वारा मोबाइल की जांच के लिए KYM अर्थात Know Your Mobile सेवा उपलब्ध कराई गई है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने या किसी भी ने के मोबाइल का स्टेटस चेक कर सकते हैं
- IMEI Number प्राप्त करें- सबसे पहले मोबाइल के डायलर में
*#06#डायल करें और अपना 15 अंकों का IMEI नंबर नोट कर लें। - SMS भेजें – जिस मोबाइल का IMEI नम्बर आपने प्राप्त किया है उसी मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और KYM <15 Digits IMEI Number> टाइप करें और इसे फिर 14422 पर मेसेज कर भेज दें।
- प्राप्त जानकारी – कुछ समय बाद आपको मोबाइल के बारे में जानकारी (SMS) प्राप्त होगी, जिसमें निम्न विवरण आपको प्राप्त होंगे –
- Brand Name
- Model Number
- Device Status
Mobile Warning Signs जिनमे मोबाइल नहीं खरीदना चाहिए?
यदि आपको KYM SMS करने के बाद निम्न में से कोई स्टेटस दिखाई देता है, तो आप मोबाइल खरीदते समय सावधान हो जाएं-
- Blacklisted: मोबाइल चोरी, गुम या ब्लॉक किया जा चुका है।
- Duplicate IMEI: एक ही IMEI नंबर कई डिवाइस में उपयोग हो रहा है, यह अवैध प्रकार है।
- Already in Use: कुछ परिस्थितियों में यह संकेत दे सकता है कि मोबाइल संदिग्ध है और इसकी अतिरिक्त जांच की आवश्यकता है।
यदि आपको भी मोबाइल स्क्रीन पर एसी स्तिथि दिखाई दे तो, किसी भी स्थिति में ऐसा मोबाइल खरीदने से जरुर बचें। यह आपको क़ानूनी परेशानियों में दाल सकता है।
Second-Hand Mobile खरीदते समय सावधानिया
यदि आप भी पुराना मोबाइल खरीदने जा रहे हैं तो फाइनल डील करने से पहले एक बार यह जानकारी जरुर चेक कर लेंवे –
- Original Bill – मोबाइल का मूल ओरिजनल बिल और खरीद रसीद जरूर लें।
- IMEI Number-: मोबाइल, बॉक्स और बिल पर लिखे IMEI नंबर एक समान होने चाहिए। मोबाइल खरीदते समय मोबाइल का बॉक्स अवश्य लेंवे । उस पर मोबाइल के सभी जरुरी नम्बर वंहा आपको मिलेंगे।
- Seller की पहचान – मोबाइल विक्रेता का पहचान पत्र (जैसे Driving License, वोटर आईडी आदि) अवश्य देखें और उसकी एक कॉपी अपने पास रखें। जिससे भविष्य में मोबाइल विक्रेता की पहचान की जा सके।
- Factory Reset Check – पुराना मोबाइल खरीदते समय मोबाइल को Factory Reset करके जांच लें कि उस पर कोई पुराना Google Account या Apple ID लॉक तो नहीं है। एसा होने पर खरीदने से बचे।
- बहुत सस्ते सौदे से सावधान – यदि कोई महंगा मोबाइल बाजार मूल्य से बहुत कम कीमत में मिल रहा है, तो सतर्क रहें। असली ठगी यही से शुरू होती है।
Rajasthan Police की नागरिकों से अपील
राजस्थान पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे जब भी सेकेंड हैंड मोबाइल ख़रीदे तो उससे पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें। सजग नागरिक बनें, मोबाइल की वैधता की जांच करें और अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। जिससे आपको भी भविष्य में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
Conclusion
सस्ते मोबाइल के लालच में बिना जांच-पड़ताल के पुराना मोबाइल खरीदना भविष्य में आपके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए आप हमेशा पुराना मोबाइल खरीदते समय मोबाइल के IMEI नंबर की जांच करें, मोबाइल का ओरिजनल बिल मांगें और जन्हा तक हो केवल विश्वसनीय स्रोत से ही मोबाइल खरीदें। यदि आपको मोबाइल खरीदते समय कोई संदिग्ध परिस्थिति दिखाई दे, तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस को सूचना दें।
Frequently Asked Questions
Q. क्या चोरी का मोबाइल खरीदना अपराध है?
Ans. जी हाँ, चोरी का मोबाइल खरीदना और बेचना दोनों भारतीय कानून के तहत दंडनीय अपराध हैं।
Q. मोबाइल के IMEI नंबर कैसे पता करें?
Ans. किसी भी मोबाइल में *#06# डायल करके उसका IMEI नंबर का आसानी से पता किया जा सकता है।
Q. KYM SMS किस नंबर पर भेजना होता है?
Ans. आपको मोबाइल से मैसेज टाइप करना है – KYM <IMEI NUMBER> और इसे 14422 पर भेज देना है।
Q. क्या बिना बिल कोई भी मोबाइल खरीदना सुरक्षित है?
Ans. नहीं, बिना ओरिजिनल बिल के न्य पुराना किसी भी प्रकार का मोबाइल खरीदना बेहद जोखिम भरा है।

