Rajasthan Roadways Free Bus Registration For Exam: राजस्थान रोडवेज परीक्षा हेतु फ्री बस यात्रा रजिस्ट्रेशन संपूर्ण प्रक्रिया

By: Team Exam Samachar

On: 25 June, 2026

Rajasthan Roadways Free Bus Registration For Exam

Rajasthan Roadways Free Bus Registration For Exam: राजस्थान रोडवेज परीक्षा हेतु फ्री बस यात्रा रजिस्ट्रेशन संपूर्ण प्रक्रिया राजस्थान रोडवेज के द्वारा परीक्षा के दिनों में अभ्यर्थियों द्वारा रोडवेज में फ्री यात्रा के नियमो में परिवर्तन किया गया है। राजस्थान रोडवेज में पहले प्रतियोगी परीक्षा एडमिट कार्ड दिखा करके फ्री यात्रा का लाभ लिया जा सकता था। लेकिन अब आपको 36 घंटे पहले राजस्थान रोडवेज की ऑफिशल पोर्टल से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा, तभी आप फ्री ट्रैवल कर पाएंगे।

राजस्थान रोडवेज की फ्री यात्रा सुविधा के दुरुपयोग को रोकने बसों में होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने व वास्तविक परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिनों में ऐसे असुविधा से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। अभ्यर्थी यात्रा करने से पूर्व ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अवश्य करें। जिससे कि वह असुविधा से बच सके।

अब 36 घंटे पहले रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

राजस्थान रोडवेज के नए नियमों के अनुसार यदि आप आगामी प्रतियोगी परीक्षा में राजस्थान रोडवेज की बसों में मुक्त यात्रा करना चाहते हैं, तो आप राजस्थान रोडवेज की ऑफिशल वेबसाइट पर यात्रा से 36 घंटे पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना अनिवार्य होगा।

रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थियों को अपना ओरिजिनल एडमिट कार्ड पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान रोडवेज विभाग के द्वारा अभ्यर्थी की पहचान और परीक्षा की तारीख व स्थान की जानकारी को वेरीफाई किया जाएगा। अतः विद्यार्थी 36 घंटे पहले राजस्थान रोडवेज की ऑफिशल वेबसाइट से पंजीकरण करना सुनिश्चित करें।

Also Read – Rajasthan CET Senior Secondary Level 2026: 12वीं पास के लिए बड़ी खुशखबरी Notification जारी, Apply Online

राजस्थान रोडवेज फ्री बस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अभ्यर्थी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहा है तो राजस्थान रोडवेज में फ्री यात्रा करने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस इस प्रकार है-

  • सबसे पहले  RSRTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “प्रतियोगी परीक्षार्थी पंजीकरण (NEW)” लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर एंट्री कर SEND OTP पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नम्बर पर प्राप्त OTP एंट्री कर लॉग इन कर लेना है।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर Registration Portal For Competition Exam ओपन हो जायगा।
  • यंहा आपको अपना नाम,लिंग,आधार और इमेल आईडी एंट्री कर NEXT बटन पर क्लिक कर देना है।
  • NEXT क्लब्त्न पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर Exam Information टैब ओपन होगा।
  • यंहा आपको अपनी परीक्षा के रोल नम्बर, परीक्षा का नाम व् परीक्षा का समय एंट्री करना है ।
  • इसके बाद आपको अपना एडमिट कार्ड (Only PDF/JPG/PNG. Max Size 500 KB) यंहा अपलोड कर देना है और Accept Terms पर CHECK कर देना है।
  • अंत में आपको Verify & Register के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको अपनी रसीद अवश्य डाउनलोड कर लेनी है।

महत्वपूर्ण आधिकारिक

Also Read – RPSC SI Score Card 2026 : राजस्थान SI भर्ती का स्कोर कार्ड जारी , यहां से चेक करें

Team Exam Samachar

Team Exam Samachar (examsamachar.com), Written by The Writer and Research Team of Exam Samachar ( Exam समाचार )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment