REET Mains Result 2026: राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती का स्कोर कार्ड जारी, ऐसे देखें अपने नंबर

By: Team Exam Samachar

On: 17 June, 2026

REET Mains Result 2026

REET Mains Result 2026: राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती का स्कोर कार्ड जारी, ऐसे देखें अपने नंबर राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा (REET Mains 2026) के विभिन्न विषयों के स्कोर कार्ड और मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।

इसे अभ्यर्थी जो 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के मध्य आयोजित हुई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर की मदद से अपने परीक्षा में प्राप्त अंक ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती कुल 7,759 पदों पर की जा रही है, इस भर्ती में सामान्य प्रारंभिक शिक्षा और संस्कृत शिक्षा विभाग के लेवल-1 (कक्षा 1 से 5) और लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) के पद शामिल हैं।

Rajasthan 3rd Grade Teacher Score Card 2026

परीक्षा संस्थाराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
भर्ती नामराजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर 2026
कुल पद7,759 पद
परीक्षा तिथि17 जनवरी से 21 जनवरी 2026
स्कोर कार्ड स्टेटसजारी
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

ऑनलाइन स्कोर कार्ड कैसे चेक करें?

राजस्थान बोर्ड ने दो गुना अभ्यर्थियों की सूची वाली मेरिट लिस्ट PDF के रूप में अपने ऑफिसियल पोर्टल पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी दो गुना चयनित अभ्यर्थी लिस्ट में अपना नाम देख सकते है। अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा में प्राप्तांक अंक देखने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड देख व डाउनलोड कर सकते है।

1.ऑफिशियल वेबसाइट – अभ्यर्थी सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर के अपने पसंदीदा वेब ब्राउज़र में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in सर्च कर ओपन करें।

2.रिजल्ट सेक्शन -यंहा वेबसाइट के होमपेज पर आपको ‘Results’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर आपको क्लिक कर देना है।

3.स्कोर कार्ड लिंक – यंहा रिजल्ट पेज पर अपने लेवल और सब्जेक्ट के अनुसार ‘REET Mains 2026 / Rajasthan 3rd Grade Teacher Score Card’ वाले लिंक पर क्लिक करें।

4.लॉगिन डिटेल्स– आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहाँ अपना Application Number और Date of Birth सही-सही दर्ज कर देनी है।

5.डाउनलोड स्कोर कार्ड- यंहा आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। जिससे आपका विस्तृत स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। यंहा आपको परीक्षा में प्राप्त अंको का स्कोरकार्ड दिखाई देगा। जिसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंटआउट अवश्य कर लेंवे।

महत्वपूर्ण लिंक

Check Score Card HereCheck Here
Official WebsiteCheck Here

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

जिन अभ्यर्थियों का नाम दो गुना की चयनित मेरिट लिस्ट पीडीऍफ़ में शॉर्टलिस्ट है, उन अभ्यर्थियों को बोर्ड ने प्री-डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भरने का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आगामी स्टेप –

  • लेवल-2 (विभिन्न विषय): इनका प्री-डीवी कार्य 1 जून से 15 जून 2026 तक।
  • लेवल-1 (प्राथमिक शिक्षक): योग्य उम्मीदवार 18 जून से 2 जुलाई 2026 तक अपना ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म भर सकते हैं।

Team Exam Samachar

Team Exam Samachar (examsamachar.com), Written by The Writer and Research Team of Exam Samachar ( Exam समाचार )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment