RRB Group D New Exam Date Update : सुप्रीम कोर्ट का फैसला जारी होते ही , जल्द शुरू होगी रेलवे की  परीक्षा 

Published On: 15 September, 2025
Follow Us
RRB Group D

RRB Group D New Exam Date Update : – रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से RRB Group D परीक्षा की नई तिथि जल्द ही जारी की जा सकती है, लेकिन अभी पूरी प्रक्रिया कोर्ट में चल रहे केस की वजह से रुकी हुई है। 17 नवंबर से शुरू होने वाली रेलवे की परीक्षा फिलहाल रद्द हो चुकी है और अब यह मामला सीधे हाईकोर्ट में पहुँच गया है। हाईकोर्ट के जज जल्द ही इस भर्ती को लेकर बड़ा फैसला सुनाने वाले हैं। जैसे ही कोई भी आधिकारिक अपडेट आएगा, उसकी जानकारी आपको इसी वेबसाइट पर सबसे पहले मिलेगी।

लेकिन इन सब के बीच सोशल मीडिया पर तरह–तरह की झूठी खबरें फैल रही हैं, कई लोग कह रहे हैं कि नई एग्जाम डेट घोषित हो गई है। लेकिन ऐसे दावों पर भरोसा न करें। किसी भी फर्जी सूचना से बचकर रहें। तब तक रेलवे की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी गयी हैं, 

RRB Group D परीक्षा तिथि 2025

RRB Group D भर्ती 2025 में  कुल 32,438 पदों के लिए निकली थी और जिसकी परीक्षा 17 नवंबर से 31 दिसंबर तक होने वाली थी। पर रेलवे की परीक्षा का कोर्ट केस के चलते भर्ती अभी रोक दी गई है और पूरा मामला हाईकोर्ट में है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने अब तक परीक्षा से जुड़ी कोई नई जानकारी जारी नहीं की है।

जैसे ही बोर्ड कोई अपडेट देगा, परीक्षा किस शहर में होगी इसकी जानकारी 10 दिन पहले बता दी जाएगी। और परीक्षा से 4 दिन पहले आपका आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 भी जारी कर दिया जाएगा। तब तक सोशल मीडिया की गलत खबरों से दूर रहें।

आरआरबी ग्रुप डी कोर्ट केस अपडेट

इस भर्ती में चल रहे विवाद की वजह से  पात्रता को लेकर है। रेलवे विभाग कहता है कि यह भर्ती सिर्फ दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए है। जबकि ITI वाले उम्मीदवार चाहते हैं कि उन्हें भी मौका दिया जाए, क्योंकि वे काफी समय से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। इसी वजह से मामला कोर्ट तक पहुँच गया है। जिसका अभी तक कोई निर्णय नहीं आया हैं।  

CAT (कैट)  ने  अपनी तरफ से इस केस को खारिज करके इसे हाईकोर्ट भेज दिया है। अब अंतिम फैसला हाईकोर्ट ही देगा।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न 2025


1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT – ऑनलाइन टेस्ट)
RRB Group D की पहली और मुख्य परीक्षा ऑनलाइन मोड में होती है। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।

विषयवार प्रश्नों का विवरण:

  • जनरल साइंस (सामान्य विज्ञान) – 25 प्रश्न
  • मैथ्स (गणित) – 25 प्रश्न
  • जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग – 30 प्रश्न
  • जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स – 20 प्रश्न

कुल प्रश्न: 100
कुल अंक: 100 अंक
परीक्षा समय: 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट)

नेगेटिव मार्किंग:
हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाते हैं।

2. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)

CBT पास करने के बाद PET में बुलाया जाता है।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए:

  • 35 किलो वजन को 100 मीटर तक लेकर 2 मिनट में उठाकर चलना होगा।
  • 1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी।

महिला उम्मीदवारों के लिए:

  • 20 किलो वजन को 100 मीटर तक लेकर 2 मिनट में चलना होगा।
  • 1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी।

3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

PET पास करने के बाद आपके सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

4. मेडिकल टेस्ट

अंत में Railway Medical Standard के अनुसार आपका मेडिकल टेस्ट होगा।

Team Exam Samachar

Team Exam Samachar (examsamachar.com), Written by The Writer and Research Team of Exam Samachar ( Exam समाचार )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment